Patna

ट्रेन से 19 पैकेज प्रतिबंधित विदेशी सुपारी पकड़ी:हाजीपुर में कस्टम विभाग ने 6.13 लाख की खेप जब्त

हाजीपुर.24 मई 2026 को हाजीपुर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर पहुंची गाड़ी संख्या 20503 से 19 पैकेज प्रतिबंधित विदेशी सुपारी जब्त की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना के आधार पर, ट्रेन की VP बोगी संख्या SE203486 से इन पैकेजों को उतारा गया। इस दौरान ट्रेन के गार्ड श्री अखिलेश यादव और TPC पार्सल हाजीपुर के श्री धीरज कुमार मौजूद थे।पार्सल कार्यालय हाजीपुर में इन सभी 19 पैकेजों का वजन किया गया, जो कुल 1748 किलोग्राम निकला। कस्टम विभाग ने इसका मूल्य ₹351 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया, जिससे जब्त सुपारी की कुल अनुमानित कीमत ₹6,13,548 आंकी गई।

 

कस्टम विभाग हाजीपुर के सुपरिटेंडेंट श्री बालमुकुंद यादव ने इस बरामदगी के संबंध में सीजर लिस्ट तैयार की। कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है।सभी जब्त 19 पैकेज विदेशी सुपारी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम विभाग हाजीपुर के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!