Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:10 हजार दो केस में से नाम हटवा देंगे,चौकीदार का ऑडियो वायरल,जांच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक मारपीट के केस से नाम हटाने और गिरफ्तारी नहीं कराने के नाम पर 10 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है.आरोप दलसिंहसराय के एक गांव के चौकीदार पर लगा है.चौकीदार और युवक के बीच हुई कथित बातचीत का करीब 10 मिनट का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वायरल ऑडियो में चौकीदार ने थानाध्यक्ष के नाम पर प्रभाव दिखाते हुए रुपए की मांग करते सुना जा रहा है.बातचीत में केवटा निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र कुदन कुमार का जिक्र करते हुए मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज कराने और पहले से दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी नहीं कराने के बदले पैसे मांगने की बात कही गई है.

 

 

 

ऑडियो में चौकीदार कथित तौर पर यह कहते सुनाई देता है कि बड़ा बाबू से मुलाकात कर लेते तो तुम्हारा केस हो जाता.साथ ही 10 हजार रुपए देने पर कार्रवाई रुकवाने की बात भी कही गई है.सुखले सुखले नहीं होता है.थाना है थाना मने खाना होता है.हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि NTB नहीं करता है.

 

 

 

मामला सामने आने के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है.जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.इधर, ऑडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

वही पुलिस द्वारा मारपीट मामले में केवटा निवासी कुदन कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!