समस्तीपुर सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा-देवर घायल:मुंडन कराने जा रहा था परिवार
समस्तीपुर के हलई थाना के पास आज बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मधुबनी के बेनीपट्टी सदर के श्याम साह की पत्नी चंचल देवी के रूप में की गई है।घायल मृतक महिला का बेटा अजित साह व देवर दिनेश साह है। घटना के बाद परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शव लेकर मधुबनी चले गए।
मृतक महिला की सास मंजू देवी ने बताया कि उनका पोता अजित का मुंडन पटना के गंगा घाट पर होना था। जिस कारण परिवार के दस लोग मार्शल जीप और उनकी बहू चंचल देवी, छोटा बेटा दिनेश व पोता अजित मोटर साइकिल से जा रहे थे।
गाड़ी लेकर भागा ड्राइवर
पटना रोड में हलई थाने के पास पटना की ओर से आ रही ट्रेक ने उनके बेटे की बाइक में ठोकर मार दी। इन लोगों का मार्शल पीछे से चल रहा था। यह देख कर सभी लोग वाहन रोकर कर नीचे उतरे और सभी घायलों को सड़क पर से उठाकर सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया। जहां डॉक्टर ने उसकी बहू चंचल देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटा और पोता का उपचार चल रहा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
डॉक्टर की ओर से महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार के लोगों ने शव का समस्तीपुर में पोस्टमार्टम कराने से इंनकार कर दिया। और शव लेकर मधुबनी चले गए। लोगों ने मुंडन का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
