Patna

शराब पकड़वाने के विवाद में चौकीदार पर हमला,तीन महिलाएं गिरफ्तार

मोतिहारी।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन पंचायत अंतर्गत धरनी छपरा गांव में शराब पकड़वाने के विवाद को लेकर थाना में कार्यरत एक चौकीदार के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.घटना को लेकर पीड़ित चौकीदार रामदेव राय ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.पीड़ित चौकीदार ने अपने आवेदन में बताया है कि वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकल रहे थे. इसी दौरान गांव के ही दीपक राय, विकेश राय, गीता देवी, सुजाता देवी, गुड़िया देवी एवं सोनम देवी पूर्व नियोजित साजिश के तहत हरवे हथियार से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सभी आरोपित शराब पकड़वाने को लेकर आक्रोशित थे और गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि किससे पूछकर चुलाई शराब पकड़वाया है.आवेदन के अनुसार विवाद के दौरान आरोपित दीपक राय ने हाथ में लिए धारदार चाकू से रामदेव राय पर जानलेवा हमला कर दिया. चाकू के वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं विकेश राय ने डंडे से हमला कर उनकी केहुनी पर गंभीर चोट पहुंचाई. शोर सुनकर जब उनकी पत्नी गीता देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा गले से मंगलसूत्र छीन लिया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चौकीदार का उपचार कराया गया.

 

 

 

पीड़ित ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई और शराब पकड़वाने के कारण यह घटना हुई है.इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है.मामले को लेकर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि चौकीदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सुजाता देवी, गीता देवी एवं सोनम देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!