Patna

स्नातक की परीक्षा देने जा रही छात्रा सड़क हादसे में घायल, भाई की हुई मौत

मधुबनी।झंझारपुर के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर वार्ड-01 निवासी वीरेंद्र साह के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवती कंचन कुमारी (24 वर्ष), उमेश साह की पुत्री बताई गई है. दोनों भाई-बहन थे.

जानकारी के अनुसार कंचन कुमारी पंडौल स्थित परीक्षा केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा देने अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी. इसी दौरान पिपरौलिया के पास एनएच-27 पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल कंचन कुमारी को बेहतर इलाज के लिए चनौरागंज स्थित नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही अररिया संग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. मृतक की लाश को पोस्टमार्टम में भेज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!