PatnaSamastipur

पटना सहित बिहार के 27 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, 15 मई तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी ।

पटना। Bihar Weather Latest Updates: बिहार सहित पूरे प्रदेश में दक्षिणी पुरवा हवा का प्रवाह बना हुआ है। नमी युक्त पुरवा हवा के प्रवाह से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस की स्थिति बनी हुई है। इस कारण तापमान चढ़ने से बादलों का निर्माण तेजी से हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, इनके प्रभाव प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बने चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बिहार तक बना हुआ है। वहीं, एक ट्रफ रेखा भी बिहार से गुजरते हुए ओडिशा की ओर गुजर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए पटना समेत 27 जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इस कारण येलो-अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण बिहार में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। वहीं, कुछ स्थानों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रही।

इन जिलों में बारिश के आसार

पटना सहित प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी-चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, जमुई और मुंगेर एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है।

15 मई तक इन जिलों के लिए चेतावनी

मौसमी प्रभाव को देखते हुए 15 मई तक  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी-चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में एक दो जगहों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन की संभावना है।

सामान्य से दो डिग्री नीचे आया पटना का पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को पटना का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहने के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत प्रदेश के आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह के समय आंशिक रूप से बारिश दर्ज की गई। देर रात में झमाझम बारिश के बाद सुबह में मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि, दिन चढऩे पर फिर से उमस की स्थिति बन गई।

पटना के ब‍िक्रम में सर्वाधिक बारिश

राज्य भर में सबसे ज्यादा बारिश पटना जिले के बिक्रम में हुई जहां देर रात 80.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 16.4 मिमी, भोजपुर के संदेश में 40 मिमी, तरारी में 32.4, कोइलवर में 23.6 मिमी नालंदा के बिहारशरीफ में 21. 2 मिमी, चरपोखरी में 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने के आसार हैं।

39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान
पटना जिले के बिक्रम में 80.6 मिमी वर्षा हुई दर्ज
35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का तापमान
पूरे प्रदेश में दक्षिणी पुरवा का प्रभाव, बारिश के अनुकूल बना है मौसम
दक्षिण जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि, शेष जगहों का तापमान सामान्य
डेहरी सबसे गर्म रहा, अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री

प्रदेश का डेहरी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग में तापमान 38-40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। अन्य भागों में तापमान 35-37 डिग्री के आसपास बना रहा। पटना में सामान्य से दो डिग्री पारा नीचे गिरा, जबकि औरंगाबाद में 2.6 डिग्री, गया में तीन डिग्री एवं बक्सर में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

पटना 35.6
गया 36.3
भागलपुर 37.6
मुजफ्फरपुर 32.8
दरभंगा 33.6
रोहतास 39.4
पूर्णिया 36.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!