Patna

भूमिका पटना जिला टॉपर बनी:CBSE 12वीं कॉमर्स में 98.40% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में रजौली की भूमिका ने वाणिज्य संकाय में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पटना जिले में टॉप किया है। इस उपलब्धि के साथ वह पटना जिला टॉपर बन गई हैं।भूमिका टकुआटांड़ निवासी पूर्व मुखिया और समाजसेवी दिवंगत महादेव यादव की पौत्री हैं। वह रजौली पूर्वी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय यादव की द्वितीय पुत्री हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कड़ी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया

 

बेटी की इस सफलता पर पिता संजय यादव ने कहा कि भूमिका ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने भूमिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर प्रखंड, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगी।

 

अपनी सफलता का श्रेय भूमिका ने अपने कठिन परिश्रम, माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर ही यह सफलता संभव हो पाई है।भूमिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!