रोसरा में सीएसपी संचालक से 4.62 लाख की लूट: पुलिस ने चोरी का मामला बताया
समस्तीपुर के शिवाजी नगर प्रखंड में एक एसबीआई सीएसपी संचालक से 4 लाख 62 हजार रुपये की कथित लूट हुई। यह घटना बुधवार, 13 मई को दोपहर करीब 12 बजे रोसरा सिनेमा चौक के पास हुई, जब स्टाफ बैंक से नकदी लेकर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक धीरज कुमार सिंह का स्टाफ रोसरा ब्रांच से पैसे लेकर सीएसपी केंद्र जा रहा था। रोसरा सिनेमा चौक के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखे 4 लाख 62 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।हालांकि शुक्रवार को रोसरा थाना प्रभारी लालबाबू कुमार ने बताया कि यह लूट नहीं बल्कि चोरी का मामला है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित संचालक ने इस संबंध में रोसरा थाने में एक आवेदन दिया है। आवेदन में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने का भी जिक्र किया गया है, जिसे जांच के दौरान पुलिस को सौंपा जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
