Samastipur

समस्तीपुर में महिला सिपाही का मोबाइल झपटा:शोर मचाने पर लोगों ने आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा

समस्तीपुर में ऑटो से वारिसनगर थाना जा रही एक महिला सिपाही से उनके मोबाइल की छिनतई हो गई। हालांकि, इस दौरान महिला सिपाही की ओर से शोर मचाए जाने के बाद गांव के लोगों ने दौड़ाकर बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को तत्काल थाना ले जाया गया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिला सिपाही ने बताया कि वे लखीसराय से छुट्टी से लौटी थीं और सिविल ड्रेस में ऑटो से थाना जा रही थी।

 

वारसिनगर थाने में पदस्थापित महिला सिपाही नेहा कुमारी ने बताया कि मैं मथुरापुर घाट से ऑटो पकड़ कर थाने जा रही थी। मैं ऑटो की साइड वाली सीट पर बैठी थी। इसी दौरान किशनपुर-वारिसनगर सड़क पर कुशौया गांव के पास अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश ऑटो की साइड में आए और मेरे हाथ से मोबाइल झपट लिया।

 

मोबाइल झपटने के बाद दोनों बदमाश बाइक से भागने लगे। महिला सिपाही की ओर से शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने पहले दोनों बदमाशों की पिटाई की, फिर डायल 112 को बुलाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

 

इन दिनों शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बाइक सवार बदमाश राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं से मोबाइल और चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सिर्फ शहर में 15 दिनों में 10 महिलाओं के साथ छिनतई की घटना हो चुकी है।वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि दो बदमाश को पकड़ गया है। महिला सिपाही का मोबाइल छपट कर भाग रहा था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस इलाके में और कितने लोगों के साथ छिनतई की घटना की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!