मारपीट मामले मे फरार चल रहे मुख्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के थाना कांड सं0 240/21 के मुख्य अभियुक्त नगर परिषद क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखु वार्ड नम्बर 4 निवासी अजय कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 17 अगस्त 2021 को उमाशंकर पांडेय के पुत्र अमित कुमार को मारपीट कर जख़्मी कर दिया था। जिसके बाद अमित कुमार ने दलसिंह सराय थाना मे लिखित आवेदन देते हुए तीन लोगो को नामजद कर एफआईआर दर्ज कारवाई थी। जिस मामले मे तीनो आरोपित फरार चल रहे थे। वही दो आरोपित अब भी फरार बताये जा रहे है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।