Patna

मौसम अपडेट:बिहार के 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट:अबतक 116mm बारिश

बिहार में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं पटना समेत बाकी 31 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।बारिश के बावजूद बिहार के कई हिस्सों में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। कैमूर जिले का भभुआ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में इस बार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक कुल 115.9mm बारिश हुई, जो सामान्य से 170% अधिक है। सबसे ज्यादा पूर्णिया में 115mm बारिश हुई।

पूर्णिया में सबसे अधिक बारिश, कई जिलों में झमाझम

 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जबकि सीमांचल और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों (12 मई) के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय हो गई हैं, जिसके कारण कई जिलों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और स्थानीय स्तर पर बन रहे सिस्टम के कारण प्री-मानसून गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। इसी वजह से सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!