पटना में गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश:भाई बोला- प्रेमिका ने गोली मार दी
पटना के कदमकुआं इलाके में 26 साल के युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मर्डर का आरोप मृतक की गर्लफ्रेंड, उसकी मां और बहन पर लगा है। मृतक की पहचान 27 साल के राहुल कुमार के रूप में हुई है।
राहुल सिटी सेंटर मॉल के VIP शोरूम में स्टोर का मैनेजर था। भाई ने बताया, राहुल की गर्लफ्रेंड ने उसके सिर में गोली मारी है। मर्डर के बाद वो फरार हो गई है। इस हत्या में लड़की की मां-बहन ने भी उसका साथ दिया है।, 6 मई को राहुल की सगाई हुई थी, जिससे उसकी प्रेमिका नाराज थी। वो प्रेमी पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। लड़की ने आज राहुल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। घटना खटाल गली की है।राहुल के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने बताया, “राहुल को लड़की ने फोर्स करके कदमकुआं थाने की खटाल गली में अपने घर पर बुलाया था। वहां बुलाकर उसने कुर्सी पर भाई को बैठाया। भाई का एक हाथ उसकी मां ने पकड़ा और दूसरा बहन ने।
इसके बाद गर्लफ्रेंड शीतल ने राहुल की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद लड़की की बहन ने मुझे खबर दी। मैं भाग-भागकर घर से घटनास्थल पहुंचा। वहां देखा तो मेरा भाई कुर्सी पर मरा पड़ा था।उसके सिर को उसकी प्रेमिका की मां ने पकड़ा था। हाथ उसकी बहन ने पकड़ा था। मेरे भाई का मोबाइल फोन भी गायब है। जिस लड़की ने गोली मारी है, वह भी फरार हो गई है।”
माता-पिता बोले- बेटे की प्रेमिका ने उसकी हत्या की
लड़के की मां गुड़िया देवी और पिता ललन प्रसाद ने बताया, “आज सुबह घर से राहुल पटना सिटी सेंटर मॉल में ड्यूटी के लिए घर से निकला था। लंच सब कुछ पैक करके दिया था। सैलरी भी उसे मिली थी, जो उसकी जेब में थी। ड्यूटी से ही उसे लड़की ने बुला लिया और हत्या कर दी है।”
पुलिस मामले की जांच कर रही है
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। बताया जा रहा कि प्रेम प्रसंग का मामला है।शव को PMCH पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है। मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
