Patna

चैलेंज करने वाले अपराधियों को 48 घंटे में जवाब दें’:CM बोले- पुलिस के हाथ खुले हैं

पटना.CM सम्राट ने सोमवार को मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ये पूरा जाम वाला इलाका था। अब इस सड़क से लोगों को जाम से निजाद मिलेगी।ये पूरा इलाका रेसिडेंशियल से कॉमर्शियल होने जा रहा है। इसके लिए मैं नितिन नवीन जी को और पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें यहीं नहीं रुकना है। पटना के दोनों को नए शहर बनाना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नीतीश जी और मोदी जी के आशीर्वाद से देश के साथ बिहार भी आर्थिक रूप से मजबूत होगा। हम इंडस्ट्री को भी बढ़ावा देने जा रहे हैं। सारी व्यवस्था बदली है। आज सुशासन की सरकार है। मैंने पुलिस का हाथ खोल दिया है। सुशासन से कोई समझौता नहीं करेंगे।पुलिस को कोई चैलेंज करता है तो 48 घंटे में जवाब देंगे। कोई अपराधी बच नहीं सकता। हमें सुशासन चाहिए। इंडस्ट्री को लाना है तो सुशासन जरूरी है। कौन अपराधी है, किस जाति का है हमें फर्क नहीं पड़ता। हमें हर कीमत पर सुशासन चाहिए।

 

CM ने रिमोट दबाया, पर्दा फंस गया

 

मंदिरी नाले के उद्घाटन के दौरान सम्राट चौधरी ने जैसे ही रिमोट दबाया, शिलापट्‌ट का पर्दा फंस गया। इसके बाद अधिकारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और हाथों से पर्दा ऊपर किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।मंदिरी नाले पर सड़क बनने से पटना के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। अब लोग इनकम टैक्स गोलंबर से सीधे गंगा पथ जा सकेंगे। इससे शहर वासियों को PMCH, NMCH, गायघाट, कंगाघाट, गुरुद्वारा और दीदारगंज आने-जाने में सुविधा होगी।

 

इसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। ये नितिन नवीन के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। बतौर बांकीपुर विधायक रहते हुए, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काफी काम किया था।सड़क का नामकरण उनके पिता के नाम पर होगा। अब यह रोड ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ के नाम से जाना जाएगा। इस नाले पर बनी सड़क का सीधा फायदा 3 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!