Samastipur

समस्तीपुर में मिठाई दुकानदार की मौत:करंट की चपेट में आने से गई जान

समस्तीपुर में करंट लगने से मिठाई दुकानदार की मौत हो गई। सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान करंट की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान राम पुकार साह के पुत्र राकेश कुमार(29) के तौर पर हुई है।राकेश कुमार मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी और 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना हलई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शटर खोलते ही लगा झटका

 

चचेरे भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि राकेश चार दिन पहले अपने ससुराल महनार गांव गए हुए थे। मंगलवार सुबह ही अपने घर लौटे थे। रोज की तरह दुकान खोलने के लिए बाजार पहुंचे। शटर उठाते ही पहले से प्रवाहित हो रहे 220 वोल्ट बिजली के तार के संपर्क में आ गए।झटका लगते ही मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मिठाई की दुकान चलाने वाले राकेश कुमार की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!