Samastipur

समस्तीपुर के ग्रामीण इलाकों में लकड़ी की मांग बढ़ी,45 दिन बाद ही गैस बुकिंग का नियम कर रहा परेशान

समस्तीपुर.जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस बुकिंग के नए नियम ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग संभव है, जबकि अधिकांश 4 से 5 लोगों के घरों में एक सिलेंडर 25 से 30 दिनों में ही खत्म हो जाता है। ऐसे में लोगों को लंबे समय तक वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्र वाला नियम लागू है, जबकि वहा के लोग का सारी सुविधा टैक्स शहरी इलाकों का देना पड़ता है। इसलिए उपभोक्ता ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसको लेकर डीएम को भी ज्ञापन दिया है। ग्रामीण राम नरेश महतो, बैजनाथ सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि 45 दिन बाद बुकिंग करने के बाद भी गैस की डिलीवरी में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। यानी एक सिलेंडर प्राप्त करने में कुल 50 से 60 दिन तक का समय लग रहा है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।

 

समस्तीपुर| ताजपुर शहरी क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर भाकपा माले ने समस्तीपुर जिलाधिकारी से 25 दिन के भीतर गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि ताजपुर शहर में उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि ताजपुर 2021 से नगर परिषद क्षेत्र है। यहां होल्डिंग टैक्स, बिजली बिल, जमीन रजिस्ट्री आदि शहरी क्षेत्र के अनुसार लगता है।

 

 

पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रावधान 45 दिन में ग्रामीण क्षेत्र एवं 25 दिन में शहरी क्षेत्र में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का है जबकि शहरी क्षेत्र होने के बाबजूद ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में गैस एजेंसी 45 दिन में उपलब्ध कराते हैं और पूछने पर ऐजेंसी संचालक पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा ताजपुर को शहरी क्षेत्र में शामिल नहीं किया जाना बताते हैं। यह ताजपुर नगर परिषद के साथ अन्याय है और इसे सुधार कर उपभोक्ताओं को 25 दिन में सिलिंडर आपूर्ति करवाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। माले सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाकपा माले आम उपभोक्ताओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू करेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!