Patna

केनरा बैंक के ATM से 2.11 लाख की चोरी:स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटा

समस्तीपुर जिले में केनरा बैंक के एटीएम से 2.11 लाख की चोरी हुई है। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गुरुवार सुबह करीब 3 बजे गैस कटर से मशीन काटा। इसके बाद कैश लेकर मौके से फरार हो गए। इसकी भनक आसपास किसी को नहीं लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुबह जब बैंक कर्मी पहुंचे, तो केबिन की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड की है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि टीम ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

 

केनरा बैंक के मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं था। हालांकि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में पांच से छह युवक वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!