Samastipur

समस्तीपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह के 7 मेंबर गिरफ्तार:3 नेपाल के रहने वाले हैं

समस्तीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा हुआ है। नगर थाना पुलिस ने शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक स्कार्पियो भी जब्त की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार सात आरोपियों में 3 नेपाल के परसा जिले के हैं। चार बदमाश मोतिहारी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना मौके से फरार होने में सफल रहा।पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वापस लौट रहे थे। पिपराकोठी स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकने के दौरान पुलिस टीम ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कई महिलाओं की ओर से चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

 

सीसीटीवी के आधार पर पहले एक को गिरफ्तार किया

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को पहले गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर यह सफलता मिली। गिरफ्तार बदमाशों में से एक के पास से करीब 10 ग्राम के सोने की चेन बरामद हुई है। ढाबे के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग गिरोह वारदात को अंजाम देने में करता था।

 

बताया जाता है कि रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण झपट लिए गए थे।

 

घटना के दौरान एक संदिग्ध को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। उससे पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और पीछा कर सभी को पिपराकोठी से गिरफ्तार कर लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!