समस्तीपुर: झोपड़ी में झोले से मिले 43 लाख रुपए:शराब तस्करी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
समस्तीपुर में आज शाम शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची चकमहेसी पुलिस को झोले में रूपयों के बंडल मिले। मामला चकमहेसी थाना क्षेत्र के सैदपुर बाजार समिति का है।रीय पदाधिकारी को सूचना देकर पुलिस ने सभी रुपए को जब्त किया है। कुल बरामद राशि 43 लाख 94 हजार 500 है। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर भाग गए। लेकिन बाद में शराब तस्कर ने बताया है कि जमीन बेच कर उसने ये रुपए लिए है।
चकमहेसी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सैदपुर बाजार के पास कृष्णा राय नाम के व्यक्ति की झोपड़ी है। जहां पर शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर चकमहेसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की।
घर के कोने में एक कार्टन रखा था
छापेमारी के दौरान पुलिस घर में रखे सामानों की तलाशी ले रही थी इसी दौरान घर के कोने में एक कार्टन रखा हुआ था। कार्टन को जब खोला गया, तो उसमे एक चायपत्ति का झोला मिला। जब पुलिस की टीम ने झोला को खोला तो पुलिस टीम के होश उएड़ गए। झोला रुपए के बंडलों से भरा हुआ था।थानाध्यक्ष ने डीएसपी -2 संजय कुमार को सूचना दी। इसके साथ ही एसपी को भी मामले की जानकारी दी गई। मौके पर वरीय पदाधिकारी पहुंचे। जिसके बाद रूपए की गिनती की गई तो कुल राशि 43 लाचा 94 हजार 500 रुपए मिला।
पुलिस की छापेमारी के कारण गृह स्वामी मौके पर फरार हो गया। हालांकि बाद में उसने पुलिस को बताया है कि यह राशि उसने अपने पैत्रिक जमीन की बिक्री कर ली है। वह प्रमाण पेश करेंगे। छापेमारी के दौरान घर में शराब भी नहीं मिला है। पुलिस बरामद रूपए को मजिस्ट्रेट के सामने जब्त कर थाने ले आयी है।सदर डीएसपी -2 संजय कुमार ने बताया कि शराब कारोबार की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई थी। शराब तो नहीं मिला, 500-500 रुपए के नोटो के बंडल मिले। जिसके बाद मजिस्ट्रेट सीओ कल्याणपुर की निगरानी में जब्त कर नोटो की गिनती की गई । जांच जारी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
