Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:डॉग स्क्वाड और बम निरोधक की टीम पहुंची

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस को बम से उड़ने की धमकी मिली है। एसपी संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता के साथ हर एक कमरे की तलाशी ली जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया जाता है कि पुलिस हेडक्वार्टर में सूचना मिली थी कि समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में बम है। सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा में अपरा-तफरी मच गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल को कोर्ट कैंपस भेजा गया.सूचना के बाद अलाउंस करा कर कोर्ट के वकील और कर्मचारियों को भवन खाली करने के लिए बोला गया। सभी लोगों को एक-एक कर हटा दिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

कोर्ट को बम से उड़ाने की सूचना के बाद डॉग स्क्वॉड के साथ ही बमनिरोधक टीम और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची है। जिसमें 100 से अधिक पुलिसकर्मी और करीब 20 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।जिसमें समस्तीपुर न्यायालय के सभी तीनों फ्लोर पर स्थित कमरे को एक-एक कर जांचा गया। पेशकार रूम, कैदी हाजत, रिकॉर्ड रूम सभी जगह की एक-एक कर तलाशी ली गई।

 

हालांकि करीब पिछले 3 घंटे से चल रहे ऑपरेशन में अब तक कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। सभी न्यायाधीश को पुलिस की सुरक्षा में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

 

कोर्ट कैंपस खाली कर देने के अलाउंस से मची अफरा तफरी

 

कोर्ट में बम होने से संबंधित मेल आने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। इसके साथ ही पुलिस की ओर से अलाउंस कराया गया कि कोर्ट में बम होने की सूचना मिली है, कोर्ट कैंपस को तुरंत खाली कर दें।इसके बाद कर्मी, वकील और कोर्ट कार्य से पहुंचे आम लोग भी कोर्ट से बाहर निकलने लगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!