Patna

NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर-अब तक 16 लोगों का सैंपल लिया गया

पटना.NEET छात्रा रेप मौत केस में अब तक 16 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। FSL की टीम ने बेऊर जेल में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन का ब्लड सैंपल लिया है।इसके बाद 4 और संदिग्धों को DNA सैंपल के लिए गर्दनीबाग अस्पताल लाया गया। इससे पहले 11 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को जहानाबाद पहुंचकर NEET छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। विजय सिन्हा ने कहा, इस घटना में दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं। चाहे वो जितना भी बड़े रसुक क्यों ना रखता हो।डिप्टी सीएम ने कहा, जांच सरकार की जिम्मेदारी है। यह एक बेटी का सवाल नहीं है, बल्कि बिहार के अस्मिता का सवाल है। सुशासन के राज में दरिंदगी करने वाला बचेगा नहीं।

 

DGP से मैंने बात की है, वो मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गृह मंत्री से भी मेरी बात हुई है। पूरी सत्यता को दिखाया जाएगा। कोई चीज छुपाया नहीं जाएगा। जो लोग इन्वॉल्व होंगे वो बचेंगे नहीं। मैं खुद इसपर नजर रख रहा हूं।

 

SIT की टीम ने रिश्ते को तार-तार किया

 

मृतिका के मामा ने पुलिस पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामा का कहना है कि SIT की टीम रिश्ते को भी तार तार कर दी है। मामा, भाई, पिता के रिश्ते को इन लोगों ने दागदार कर दिया है। अब मुसीबत आने पर कोई किसी की मदद करने नहीं आएगा। पुलिस आज फिर हमारे परिवार के अन्य सदस्यों को टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर आई है.वहीं, गर्दनीबाग अस्पताल के बाहर एक शख्स ने बताया कि मेरे भाई को रात भर थाने में टॉर्चर किया गया। उसका आज DNA सैंपल लिया जा रहा है। जबकि दूर दूर तक इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

 

16 लोगों का सैंपल ले चुकी है FSL

 

सोमवार को 16 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें पीड़ित छात्रा के परिवार से 5 लोग शामिल हैं। FSL की जांच में छात्रा के कपड़ों में स्पर्म मिला था। SIT अब DNA टेस्ट की तैयारी में है। जिसे लेकर ये सैंपल लिए जा रहे हैं।इधर, प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉ. सतीश सिंह ने खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि कलयुग का अभिमन्यु हूं। एक-एक का दरवाजा खोलूंगा और जमीन में गाड़ कर नेस्तनाबूत कर दूंगा।

 

इस पर पूर्णिया सांसद ने X पर लिखा है- ‘कलियुग के दुःशासन का चीरहरण होकर रहेगा! उसके चेहरे का नकाब उतार कर रहूंगा! बेशर्म तुम डॉक्टर नहीं जल्लाद हो एक बेटी की अस्मत के लुटेरों के कुकर्म को संरक्षण देने के साझीदार हो’

 

जिसको जितनी साजिश रचनी है रच ले

 

वहीं 26 जनवरी को डॉक्टर सतीश का एक वीडियो भी सामने आया। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल कैंपस में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वो हॉस्पिटल की टीम के बीच भाषण दे रहे थे।1 मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में डॉ सतीश कह रहे हैं, प्रभात हॉस्पिटल आज तक किसी के दबाव में न तो काम किया है और न करेगा। जिसको जितनी साजिश रचनी है, रच लें। एक-एक का दरवाजा खोलूंगा और एक-एक को जमीन में गाड़ कर नेस्तनाबूत कर दूंगा। ये सतीश सिंह का वादा है।मैंने अपनी जिंदगी में कभी गलत करने का नहीं सोचा। जो रूल है उसको फॉलो करें। सिम्पल और बेस्ट करें। फिर आपको जिंदगी में कभी कोई फंसा नहीं सकता है।

 

फॉरेंसिंक जांच में छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिला

 

छात्रा के परिजनों ने 10 जनवरी को पुलिस को कुछ कपड़े दिए थे। जिनकी फॉरेंसिंक जांच करवाई गई है। 2 दिन पहले ये जांच रिपोर्ट भी SIT को सौंपी गई थी। इसमें छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिला है।इसके बाद FSL की टीम DNA टेस्ट की तैयारी कर रही है। जिसके लिए आज सैंपल लिए गए हैं। पुलिस को अब तक जिन लोगों पर शक है उनके DNA से इसका मिलान किया जाएगा।

 

FSL की रिपोर्ट आने के बाद PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी मुहर लग गई है। PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखा गया था कि यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता है।

 

लापरवाही पर 2 थानेदार सस्पेंड

 

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ रेप-मौत मामले में कार्रवाई करते हुए SSP ने शनिवार को चित्रगुप्त नगर थानेदार रौशनी कुमारी और कदमकुंआ के दारोगा हेमंत झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।2 पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी सख्त दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी विनय कुमार, एडीजी, एसएसपी और पूरी SIT को तलब किया है। एसआईटी आठ दिन बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी एसआईटी की वर्किंग से संतुष्ट नहीं हैं। इस पूरे मामले में विभाग की बहुत किरकिरी हुई है।

 

इसके साथ ही, रेप-मर्डर केस की जांच में CID की एंट्री हो गई है। रविवार सुबह CID की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और जांच शुरू की। करीब 2 घंटे के बाद CID की टीम हॉस्टल की जांच-पड़ताल कर बाहर निकली। हालांकि, CID के अधिकारी ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!