Begusarai

बरौनी में चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार:जंक्शन पर 11 लीटर शराब भी बरामद

बेगूसराय जिले के बरौनी जीआरपी ने गुरुवार, 8 अक्टूबर 26 को रोको-टोको और जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भागलपुर के बभनगामा निवासी मनीष उर्फ मानचा के रूप में हुई है। रेल थाना बरौनी में इस मामले में कांड संख्या 196/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एएलटीएफ-3 और जीआरपी ने संयुक्त रूप से चलाया जांच अभियान

 

दूसरी ओर, बरौनी जंक्शन पर एएलटीएफ-3 और राजकीय रेल पुलिस बरौनी ने मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जंक्शन पर लावारिस हालत में रखी 11 लीटर 250 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में रेल थाना बरौनी में कांड संख्या 197/26, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *