बिहार में दुर्गापूजा से छठ तक स्कूल में कितने दिनों की रहेगी छुट्टी,जानिए
पटना।बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है. शिक्षा विभाग के 2026 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दुर्गापूजा से लेकर छठ तक अलग-अलग पर्वों पर स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, इन छुट्टियों के बीच कई दिन विद्यालय खुले रहेंगे.
अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
11 अक्टूबर को दुर्गापूजा कलश स्थापना के अवसर पर अवकाश रहेगा. दुर्गापूजा के लिए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित है. इस तरह अक्टूबर में पर्वों के कारण कुल आठ दिन का अवकाश रहेगा, जिसमें रविवार की छुट्टियों को अलग से नहीं जोड़ा गया है. दुर्गापूजा की पांच दिनों की छुट्टी 17 से 21 अक्टूबर तक रहेगी. इसके बाद 22 अक्टूबर से स्कूल दोबारा खुलेंगे. यानी दुर्गापूजा की छुट्टी खत्म होने के बाद बच्चों को नवंबर में दिवाली और छठ की लंबी छुट्टी का इंतजार करना होगा.
दिवाली से छठ तक 10 दिन की छुट्टी
बिहार के सरकारी स्कूलों में दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा को मिलाकर 7 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक 10 दिनों का अवकाश निर्धारित है. यह साल की प्रमुख लंबी छुट्टियों में शामिल है. इस दौरान बच्चों को लगातार कई दिनों तक स्कूल नहीं जाना होगा. 18 नवंबर से विद्यालयों में पढ़ाई दोबारा शुरू होगी.
दुर्गापूजा से छठ तक पूरा शेड्यूल
11 अक्टूबर – दुर्गापूजा कलश स्थापना
17 से 21 अक्टूबर – दुर्गापूजा अवकाश
22 अक्टूबर – स्कूल दोबारा खुलेंगे
7 से 17 नवंबर – दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा का अवकाश
18 नवंबर – स्कूल फिर खुलेंगे.
इन 8 जिलों के बच्चों के लिए भी यही कैलेंडर
मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर के सरकारी स्कूलों में भी राज्य के निर्धारित अवकाश कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां रहेंगी. यह तालिका राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों समेत संबंधित सरकारी विद्यालयों के लिए है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
