पर्व पर यात्रियों को राहत:चलाई 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन, हुब्बल्लि, बेंगलुरु, अमृतसर, दिल्ली से बिहार के लिए सीधी ट्रेन
हाजीपुर|आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल (ECR) ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें हुब्बल्लि, बेंगलुरु, नागपुर, उधना, अमृतसर, दिल्ली, गोरखपुर और टाटा जैसे प्रमुख शहरों को ECR के विभिन्न स्टेशनों से जोड़ेंगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति सं.-02 के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है –
*1. हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल (07315/07316) वाया पुणे-DDU-पाटलिपुत्र-हाजीपुर:* गाड़ी सं. 07315, 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को हुब्बल्लि से शाम 04:45 बजे खुलेगी और गुरुवार सुबह 08:30 बजे DDU, 09:40 बजे बक्सर, 10:33 बजे आरा, 12:00 बजे पाटलिपुत्र, 01:00 बजे हाजीपुर होते हुए 02:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 08:40 बजे।
*2. यशवंतपुर (बेंगलुरु)-सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल (06581/06582) वाया DDU-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया:* गाड़ी सं. 06581, 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को यशवंतपुर से सुबह 07:00 बजे खुलेगी और मंगलवार को समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, मानसी होते हुए रात 08:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी प्रत्येक बुधवार को सहरसा से सुबह 05:55 बजे।
*3. नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल (01207/01208) वाया हाजीपुर:* 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से सुबह 10:40 बजे और समस्तीपुर से 23 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 03:00 बजे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर होते हुए नागपुर के लिए।
*4. छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर-छेहरटा स्पेशल (04640/04639) वाया बगहा-नरकटियागंज-बेतिया-सगौली:* 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को छेहरटा से सुबह 08:35 बजे और मुजफ्फरपुर से प्रत्येक मंगलवार शाम 04:00 बजे।
*5. अमृतसर-जयनगर-अमृतसर स्पेशल (04652/04651) वाया दिल्ली-छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा:* सप्ताह में 3 दिन। 16 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, बुधवार को अमृतसर से सुबह 10:55 बजे खुलेगी और अगले दिन मुजफ्फरपुर (02:45 PM), समस्तीपुर होते हुए रात 08:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी जयनगर से 04:15 बजे सुबह।
*6. नारंगी (गुवाहाटी)-गोरखपुर-नारंगी स्पेशल (05633/05634) वाया कटिहार-बरौनी-हाजीपुर:* प्रत्येक शुक्रवार को नारंगी से रात 08:00 बजे और रविवार को गोरखपुर से दोपहर 01:10 बजे।
*7. टाटा-बक्सर-टाटा स्पेशल (08183/08184) वाया कोडरमा-राजगीर-पटना:* 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा से रात 08:30 बजे और बक्सर से प्रत्येक बुधवार सुबह 11:55 बजे।
*8. आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल (04062/04061) वाया DDU-गया-किउल – प्रतिदिन:* 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन आनंद विहार से दोपहर 12:00 बजे और भागलपुर से शाम 04:30 बजे।
*9. योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल (04312/04311):* प्रत्येक शुक्रवार को ऋषिकेश से रात 10:20 बजे और प्रत्येक रविवार को कोलकाता से दोपहर 01:55 बजे वाया DDU-गया-धनबाद।
*10 & 11. उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल (09073/74 और 09071/72) वाया DDU-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी:* ये दोनों ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को उधना से क्रमशः सुबह 09:50 बजे और दोपहर 03:45 बजे खुलेंगी और जयनगर पहुंचेंगी। वापसी 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को जयनगर से सुबह 09:00 बजे और दोपहर 01:30 बजे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
