Begusarai

बेगूसराय:स्कूल टाइम में मोबाइल पर बैन:सरकारी स्कूलों में टीचर अब नहीं चला सकेंगे फोन; BEO का फरमान

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड से शिक्षा विभाग का एक बड़ा और कड़ा फैसला सामने आया है। प्रखंड के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) ने आदेश जारी कर शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूल टाइम में मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हाजिरी लगाते ही जमा करना होगा मोबाइल

 

प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों पर यह नियम लागू होगा। आदेश दिया गया है कि सभी शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosha) ऐप पर मोबाइल के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति (Attendance) दर्ज करेंगे। इसके बाद उन्हें अपना मोबाइल विद्यालय प्रधान के पास जमा करना होगा।

 

जरूरी फोन आने पर क्या होगा

 

सवाल उठता है कि अगर किसी शिक्षक के घर से कोई जरूरी या इमरजेंसी फोन आए तो क्या होगा। इसको लेकर आदेश में कहा गया है कि यदि किसी शिक्षक के मोबाइल पर कोई कॉल आती है, तो विद्यालय प्रधान द्वारा संबंधित शिक्षक को इसकी सूचना दी जाएगी। इमरजेंसी में संपर्क पूरी तरह नहीं कटेगा, लेकिन पढ़ाई के समय मोबाइल शिक्षक के हाथ में नहीं रहेगा।

 

पकड़े गए तो कटेगा वेतन, होगी कार्रवाई

 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में हिदायत दी है कि यदि निरीक्षण (Inspection) के दौरान या किसी अन्य माध्यम से यह पता चलता है कि कोई शिक्षक विद्यालय कार्यावधि के दौरान मोबाइल चला रहा है, तो उस पर गाज गिरना तय है। मोबाइल का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित शिक्षक या प्रधानाध्यापक का वेतन तुरंत स्थगित कर दिया जाएगा।

 

वेतन रोकने के साथ ही आगे की कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मामला वरीय पदाधिकारियों (जिला शिक्षा पदाधिकारी) को भेज दिया जाएगा। BEO द्वारा जारी आदेश की Copy जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को भी दी गई है।शिक्षा विभाग का मानना है कि कक्षाओं के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल से शिक्षकों का ध्यान भटकता है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस नए आदेश से जहां एक तरफ स्कूलों में अनुशासन मजबूत होगा, वहीं दूसरी तरफ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस आदेश की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है।

 

हाल के दिनों में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसमें देखा गया है कि शिक्षक क्लास में पढ़ाने के बदले मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और बच्चे पढ़ाई के बदले झगड़ा करने लगते हैं। कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें देखा गया है कि शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा फिल्मी गाना का शॉर्ट वीडियो बनाया गया है। इसी के मद्देनजर सतर्कता बरतते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *