Patna

महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजन बोले-दहेज के लिए हत्या

गया।टनकुप्पा,मोकरी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसके मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान मोकरी गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ पिंटू कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। मायका फतेहपुर थाना क्षेत्र के सलैया कला टोला हसरा में है। परिजनों के अनुसार, नेहा की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। एक पुत्र है, उसकी उम्र फिलहाल 12 माह है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के पिता रामचरित्र प्रसाद यादव, मां सोना देवी, भाई अंकुश कुमार, बहन निशा कुमारी और रिश्तेदार धीरेंद्र कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही नेहा को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था। आरोप है कि पति सहित ससुराल के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करते थे। वे उसे प्रताड़ित करते थे।

 

बिना सूचना दिए शव जलाने की कोशिश

 

मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे नेहा के पति से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया था। मोबाइल बंद था। बात नहीं हो सकी। बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कराने की कोशिश भी की जा रही थी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *