Dalsinghsarai

विद्यापतिधाम मंदिर के विकास पर 3.71 लाख से अधिक खर्च, चार माह में 5.11 लाख की आय

दलसिंहसराय,विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ सह न्यास समिति के अध्यक्ष किशन कुमार की अध्यक्षता में हुई.बैठक में मंदिर की आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि पिछले चार महीनों में चढ़ावा, विवाह, मुंडन, दान और श्रावणी मेला सहित विभिन्न स्रोतों से मंदिर को 5,06,909 रुपये की आय हुई.वहीं बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से श्रद्धालुओं ने 4,294 रुपये दान दिए.इस प्रकार कुल आय 5.11 लाख रुपये हुई.वर्तमान में मंदिर के बैंक खाते में 21,87,979 रुपये जमा हैं.

उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों के दौरान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों पर 3.71 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं.

 

 

इसमें बकाया बिजली बिल का भुगतान, मंदिर परिसर के विकास कार्य, श्रावणी मेले के दौरान मंदिर सजावट तथा पुलिस बल के भोजन की व्यवस्था शामिल है.बैठक में जानकारी दी गई कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना की ओर से विद्यापतिधाम मंदिर के विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं. इस राशि से मंदिर परिसर में आवश्यक विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे.वही आगामी विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर भी चर्चा हुई.एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि आय-व्यय व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना जरूरी है.

 

 

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा परिसर की व्यवस्था को सुचारु रखना समिति की प्राथमिकता होनी चाहिए.मौके पर न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, सचिव नवीन कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, धर्मराज चैतन्य, हरिओम गिरि, संजय कुमार ठाकुर, दीनदयाल गिरि, प्रवीण गिरि, कैलाश पासवान, रजनीश कुमार सहित प्रधान लिपिक मनोरंजन कुमार उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *