Samastipur

समस्तीपुर में 25 लाख की 1516 लीटर विदेशी शराब जब्त:उत्पाद विभाग की कार्रवाई

समस्तीपुर में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी है।गुप्त सूचना पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव में छापेमारी की। यहां से 1516.900 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।यह शराब कारोबारी दिलीप राय के कैंपस से मिली। छापेमारी के दौरान दिलीप राय फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कारोबारी के कैंपस से पहले भी बरामद हो चुकी है शराब

 

अधीक्षक के अनुसार, दिलीप राय के कैंपस से पहले भी दो बार शराब बरामद हो चुकी है। 23 जुलाई 2026 को 1256 लीटर और 1 अगस्त 2026 को 1338.450 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। इन कार्रवाइयों में पिकअप और बोलेरो वाहन भी जब्त हुए थे।उत्पाद विभाग के अनुसार, दिलीप राय के कैंपस से अलग-अलग समय पर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी होना गंभीर मामला है। विभाग अब उसके शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच कर रहा है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

 

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि शराब के अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, दिलीप राय की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उत्पाद विभाग उसकी तलाश में जुटा है। मामले में आगे की कार्रवाई आरोपित की गिरफ्तारी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *