Dalsinghsarai

विजुअल आर्ट फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन,मो सुलेमान बने अध्यक्ष

दलसिंहसराय,कला, संस्कृति, परंपरा और सृजनशीलता को समर्पित विजुअल आर्ट फाउंडेशन द्वारा आगामी 01 नवंबर को दलसिंहसराय में सृजनोत्सव’ 16वां शारदीय नवरात्र महोत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. जिसे लेकर एक बैठक मेन बाजार काली स्थान में हुई.जिसमें नई कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया. कार्यकारिणी में मो. सुलेमान को अध्यक्ष, सपन कुमार, मो० आलमगीर अंसारी, संतोष कुमार एवं हेमंत आनंद को उपाध्यक्ष, उत्सव जयसवाल को सचिव, सज्जन कुमार, मोती कुमार, जिगर गुप्ता एवं दीपक कुमार को उपसचिव, डॉ० संजीव प्रकाश को कोषाध्यक्ष तथा चंदन चौधरी को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है.वहीं रूपक कौशल एवं शैलेश कानू को मीडिया प्रभारी, रत्नेश कुमार, संजीव कुमार,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जितेन्द्र कुमार एवं मनोज जायसवाल को संयोजक, बलराम पंडित एवं उमेश राम प्रकाश को प्रवक्ता सुनील कुमार को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.वही प्रेम कुमार जायसवाल,रविकांत, पंकज कुमार, उज्जवल जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.समारोह में मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा,मधुबनी,मुंगेर भागलपुर ,समस्तीपुर, दलसिंहसराय, रोसड़ा, विद्यापतिनगर, ताजपुर, बेगूसराय, मंसूरचक, तेघड़ा, समसा सहित विभिन्न क्षेत्रों की दुर्गा पूजा समितियों एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से जुड़ी पूजा समितियों को उनके उत्कृष्ट आयोजन एवं सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *