सेवा सेतु शिविर,सरकार आपके द्वार का आयोजन,शिविर में कुल 48 आवेदन दिया गया
दलसिंहसराय,प्रखंड परिसर में महत्वाकांक्षी योजना सेवा सेतु शिविर,सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया.जिसकी शुरुआत वरिय उप समाहर्त श्रीधर्मराज,बीडीओ राजीव कुमार, सीओ मो. जमशेद सहित कई वरिय पदाधिकारी द्वारा किया गया.अधिकारियो ने उपस्थित नागरिकों को सहयोग शिविर के महत्व के बारे में बताया एंव योजनावार आवेदनों के निष्पादन पर विभागवार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.शिविर में कुल 48 आवेदन आया.
जिसमें समाजिक सुरक्षा विभाग में 20,पीएम आवास में 10,किसान सम्मान योजना में 2,मनरेगा में 10,आपूर्ति विभाग में 4 सहित अन्य विभाग द्वारा कुल 48 आवेदन दिया गया.जिसमें कई का निष्पादन किया गया और कई विभाग द्वारा जाँच के आदेश दियें गए.वही दूसरी और प्रखंड के चकबाहुद्दीन पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें कई जनप्रतिनिधि एंव ग्रामीण पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया.