Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का भव्य नाट्य मंचन का आयोजन

दलसिंहसराय,शहर के रामपुर जलालपुर रोड स्थित संत कबीर हॉस्पिटल के परिसर में नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य नाट्य मंचन किया गया. प्रधानमंत्री के सेवा, समर्पण और संघर्ष के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया गया.ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर की अध्यक्षता मे कार्यक्रम किया गया.जिसमें बीजेपी के जिला अध्यक्ष शशिधर झा,संजय सिंह,डॉ राजकुमार साह,अनिल सिंह,संजय सोनी गीता शाह,कमलाकांत राय,शंभू शाह,रामदुलार चौरसिया, रंजीत पासवान सहित अन्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा स्मरण’ के तहत किया गया है.इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की यात्रा को दर्शाया गया. पटना से आये नाट्य कलाकारों ने उनकी अनकही कहानियों को मंच पर जीवंत कर दिया,जिसने दर्शकों में नवीन ऊर्जा का संचार किया.इस दौरान उ. मध्य विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय रामपुर जलालपुर के छात्र छात्रा मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *