Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में बदमाशों का आतंक:एक ही दिन चार जगह छिनतई व चोर,2 लाख 70 हजार नगद सहित चेन छीन फरार 

दलसिंहसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद है,पुलिसा गश्ती को चकमा देते हुए थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर चोरी और छिनतई की चार घटनाओं को अंजाम दिया.गंज रोड गैस एजेंसी के पास दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराने पहुंचे मंसूरचक थाना क्षेत्र के हवासपुर निवासी मुकेश कुमार की बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने दो लाख रुपये निकाल लिए.मुकेश ने बाइक दंत चिकित्सक के पास सड़क किनारे खड़ी की थी.इलाज कराने के बाद लौटने पर देखा तो डिक्की टूटी मिली और उसमें रखी नकदी गायब थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दूसरी और काली चौक के पास रामचंद्रपुर अंधेल निवासी सीमा देवी से दो बाइक सवार बदमाशों ने झोला छीन लिया.सीमा देवी टेंपो से जा रही थीं.उनके झोले में 20,900 रुपये नकद, सोने की नाक की कील और दो मोबाइल थे.बदमाश झोला लेकर फरार हो गया.

इधर,आईबी रोड में मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी मंटूकी रजक की पत्नी बच्ची देवी अपने पोता के साथ दो माह की पेंशन की राशि निकालकर जा रही थीं.इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका झोला छीन लिया.झोले में 50 हजार रुपये थे.इसी आईबी रोड में ढेपुरा निवासी अर्जुन राय से भी बाइक सवार बदमाश करीब 30 ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. बताया जाता है की बदमाश पीछा करते हुए आये और चेन छीन कर बेगूसराय की और फरार हो गए.

 

एक ही दिन में चार घटनाओं के सामने आने के बाद बाजार और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.खासकर आईबी रोड और काली चौक जैसे व्यस्त इलाकों में बदमाशों द्वारा लगातार वारदात को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती है.पुलिस के सामने अब इन घटनाओं का उद्भेदन करने के साथ बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी की चुनौती है. वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की छनबीन में जुट गई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *