कीलों पर लेटकर साधना कर रही 16 साल की निशा:सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की भक्ति में लीन
वैशाली में 16 साल की निशा कुमारी नवरात्र में अपनी कठिन धार्मिक साधना को लेकर चर्चा में है। वह लकड़ी के प्लाई बोर्ड पर लगी कीलों के ऊपर लेटकर मां दुर्गा की आराधना कर रही है। बताया गया है कि इस साधना में इस्तेमाल किए जा रहे बोर्ड पर करीब 35 किलो कीलें लगी हैं। निशा अपने सीने पर कलश रखकर साधना कर रही है।
निशा की इस साधना को देखने के लिए उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट रही है। गांव और आसपास के लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग उसे मां काली और दुर्गा का स्वरूप मानकर हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं, तो कुछ उसके पैर छू रहे हैं। नवरात्र के दौरान उसकी साधना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वार्ड नंबर 6 में रहता है निशा का परिवार
निशा वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर चकस्तूरी गांव के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली है। उसके पिता प्रकाश मल्लिक साफ-सफाई का काम करते हैं। इसके अलावा वे सूप-दौरी बुनकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साधारण परिवार से आने वाली निशा की धार्मिक साधना को देखने के लिए लोग लगातार उसके घर पहुंच रहे हैं।
नवरात्र में साधना देखने पहुंच रहे लोग
नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के बीच निशा की साधना लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। घर के बाहर जुट रहे लोग उसे करीब से देखने और प्रणाम करने पहुंच रहे हैं। गांव में इस साधना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि, निशा इस साधना को किस उद्देश्य से कर रही है, कितने दिनों तक इसे जारी रखेगी और इसके लिए उसने किस तरह की तैयारी की है, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
