Samastipur

Samastipur:गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी कानूनी कार्रवाई:संचालकों को दिए सख्त निर्देश

Samastipur.विभूतिपुर, समस्तीपुर में मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के संचालकों की एक जरूरी बैठक हुई। यह बैठक स्थानीय प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार ने की। सहायक लेखापाल योगेश कुमार ने मंच का संचालन किया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूल संचालकों को विभाग के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करने को कहा गया। इसमें स्कूल में काम कर रहे सभी शिक्षकों का पूरा डेटा पोर्टल पर डालना शामिल है।

 

इसके साथ ही, सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाना भी सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशस्त ट्यूटोरियल ऐप पर सभी शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य किया गया। स्कूलों को स्वच्छ और हरित स्कूल रेटिंग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही, ‘इको क्लब’ बनाकर उसका नोटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। राज्य सरकार के नशा मुक्ति अभियान में भी सभी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

 

बीईओ सुनील कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि इलाके में कई बिना मान्यता वाले स्कूल चल रहे हैं। यह विभाग के नियमों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने उपस्थित संचालकों से ऐसे अनधिकृत स्कूलों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा।उन्होंने साफ चेतावनी दी कि बिना मान्यता वाले स्कूल अगर समय रहते मान्यता की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो विभाग उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा।

 

इस बैठक में इलाके के कई निजी स्कूलों के संचालक मौजूद थे। इनमें शोभाकांत राय, अर्जुन कुमार, संजीत कुमार, अनिल कुमार चौधरी, अशोक कुमार, विजय कुमार चौधरी और कई अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *