Patna

SSB जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को किया शूट:लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते हुए सिर में मारी गोली

पटना.किशनगंज में SSB के एक जवान ने सर्विस बंदूक से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 24 साल के चयन मंडल के रूप में हुई।चयन मंडल पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग का रहने वाले थे। चयन मंडल ने ड्यूटी के दौरान इंसास रायफल से सिर में गोली मारकर जान दे दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया जा रहा है कि अफेयर में चयन मंडल ने सुसाइड किया है। जिस वक्त SSB के जवान ने खुद को गोली मारी वो किसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।

 

2024 में चयन मंडल ने SSB जॉइन किया था। एक साल की ट्रेनिंग के बाद 2025 में उनकी पोस्टिंग किशनगंज में हुई। शनिवार की रात चैन मंडल अपने बैरक से ड्यूटी के लिए निकले।रविवार की सुबह उनकी ऑन ड्यूटी लाश मिली। SSB के अधिकारियों का कहना है कि घटना रात 12 बजे से लेकर 3 बजे के बीच की है।

 

जमीन पर बैठा,सिर में इंसास राइफल सटा के चलाई गोली

 

चयन मंडल की लाश देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि सुसाइड से पहले वो जमीन पर बैठा, उसने अपनी रायफल सिर में सटाई और गोली चली थी। गोली सिर के बीचो-बीच लगी है।जवान की राइफल उसके लाश के पैर के पास मिली है। उसकी लाश के पास उसका मोबाइल भी मिला है। बताया जा रहा है कि सुसाइड के वक्त वो फोन पर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।

 

थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में SSB के अधिकारियों ने बताया कि यह जवान अकेले ड्यूटी पर था। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक उसकी ड्यूटी लगी थी।गोली जब चली तो तेज बारिश हो रही थी। फायरिंग की आवाज बरसात के वजह से दब गई। सुबह करीब 3 बजे जब दूसरा जवान मौके पर आया तो उसने शव को देखकर अपने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

 

2 दिन पहले घर से लौटा था

 

जानकारी के मुताबिक चयन मंडल पारिवारिक कारणों के वजह से छुट्टी पर घर गया था। दो दिन पहले ही वो दार्जिलिंग से किशनगंज आया था और ड्यूटी कर रहा था।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *