Patna

हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र

पटना.गया जी में तीन दिवसीय हरितालिका तीज व्रत के दूसरे दिन सोमवार को पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर निर्जला उपवास व्रत रखा, जिसके तहत स्नान व साजो-श्रृंगार कर नए कपड़े पहनकर महिलाओं ने ब्राह्मण के निर्देशन में विधि-विधान से पूजा की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शिव-पार्वती की पूजा और सुख-समृद्धि की कामना
व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान व श्रद्धा के साथ अपने पति की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य व घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की. काफी महिलाओं ने अपने घरों के नजदीक स्थित शिव मंदिरों व देवी स्थानों में जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की और इसके बाद निर्जला उपवास रख तीज व्रत किया.

व्रती महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर हरितालिका तीज व्रत के तीसरे दिन यानी 15 सितंबर को सुबह में पूजा-अर्चना कर मिठाई व अन्य पकवान से पारण कर अपना उपवास तोड़ेंगी. इसके अलावा, मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए काफी कुमारी कन्याओं द्वारा भी हरितालिका तीज व्रत किये जाने की सूचना है.

बाजार में खरीदारी को लेकर रही भारी चहल-पहल
इस व्रत से जुड़े सामानों की खरीदारी को लेकर सोमवार को भी बाजार में अच्छी खासी चहल-पहल बढ़ी रही. काफी महिलाओं व उनके परिजनों ने इस व्रत से जुड़े पूजन सामग्री, फूल-माला, फल, मिठाई, अनरसा, पेड़ाकड़ी व अन्य जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी की.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *