कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल पर कार-हाइवा की टक्कर, 2 युवकों की मौत:3 घायल
वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। यह हादसा चकसिकंदर के पास हुआ।
मृतकों की पहचान अमेर पंचायत निवासी ज्ञान रंजन (25) और मधुरापुर दिलावरपुर गोवर्धन गांव के प्रिंस कुमार (25) के रूप में हुई है। ज्ञान रंजन उमेश राय के बेटे थे, जबकि प्रिंस कुमार इंद्रजीत कुमार के बेटे थे।घायलों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के मायाराम हाट निवासी विशाल कुमार (32) शामिल हैं, जो रंजीत राय के बेटे हैं। विशाल कुमार को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों की पहचान अभी की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घायल विशाल कुमार ने बताया कि पटना की तरफ से घर लौट रहे थे। यू टर्न लेने के लिए चक सिकंदर आ रहे थे, इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने जोड़दार ठोकर मारी दी। जिसमें दो की मौत हुई है, जबकि तीन घायल है। उसने कहा कि कच्ची दरगाह सिक्सलेन पुल पर आवागवन शुरू नहीं हुआ है। एक ही लेन से वाहन आते जाते हैं।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार और हाइवा के बीच सीधी टक्कर हुई थी। पुलिस मृतकों और घायलों से जुड़ी और जानकारी इकट्ठा कर रही है, साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
