Samastipur

घटहो में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:श्राद्ध भोज के लिए सब्जी लेने निकला था

समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के खजुटीया वार्ड संख्या-2 निवासी रामनिवास पासवान के 30 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए 3 दिन पहले ही कोलकाता से परिवार के साथ गांव आया था। सोमवार को वह श्राद्ध भोज के लिए परवल खरीदने बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ।

 

 

स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद घटहो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

 

परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार कोलकाता में एक होटल में काम करता था। उसके चाचा की हाल ही में मौत हो गई थी, जिसके श्राद्धकर्म में शामिल होने वह गांव आया था।

 

होटल में काम करता था

मृतक के दूसरे चाचा ने बताया कि मुकेश अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कोलकाता में होटल में काम करता था। चाचा की मौत की खबर मिलने के बाद वह परिवार के साथ गांव आया था।

मुकेश की मौत के बाद उसके तीन छोटे-छोटे पुत्रों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के अनुसार, मृतक के बड़े बेटे की उम्र करीब 13 साल, दूसरे बेटे की उम्र 12 और सबसे छोटे बेटे की उम्र करीब 9 वर्ष है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा

 

थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *