Dalsinghsarai

आरएल महतो बीएड कॉलेज में संज्ञानात्मक विकास विषयक सेमिनार का आयोजन

दलसिंहसराय,रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में डीएलएड विभाग की ओर से एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया.सेमिनार का संयोजन डीएलएड विभाग की नीलम कुमारी ने किया.कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘बच्चों के संदर्भ में संज्ञानात्मक विकास की समझ’ रहा.सेमिनार के दौरान संज्ञानात्मक विकास के अर्थ, परिभाषा एवं आवश्यकता,इसे प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों, बच्चों में संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं, छोटे बच्चों की सोच की विशेषताओं तथा संज्ञानात्मक विकास में शिक्षक एवं विद्यालय की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके मानसिक एवं बौद्धिक विकास की प्रकृति को समझना आवश्यक है.प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों का संज्ञानात्मक विकास उनकी सीखने, समझने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता से सीधे जुड़ा होता है.शिक्षक यदि बच्चों की उम्र, क्षमता और सीखने की गति को ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य करें, तो उनके सर्वांगीण विकास को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

 

 

मुख्य वक्ता योगेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के संज्ञानात्मक विकास की गति और क्षमता अलग-अलग होती है.इसलिए शिक्षक को बच्चों की व्यक्तिगत भिन्नताओं को समझते हुए शिक्षण की प्रक्रिया अपनानी चाहिए.व्याख्याता आकांक्षा कुमारी ने कहा बाल-केंद्रित शिक्षा के लिए बच्चों की सोच, जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति को समझना बेहद जरूरी है.उन्होंने कहा कि शोध-पत्र प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों में अध्ययन, विश्लेषण और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है.कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.जिनमें रूपाली कुमारी,आरती कुमारी,राखी कुमारी,साधना कुमारी, पूजा कुमारी,खुशबू कुमारी,शशि बाला,नूतन कुमारी, अनामिका,गुड्डी कुमारी आदि ने विषय से संबंधित अपने-अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए तथा उक्त विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए.वहीं निशा कुमारी, मो अबराम, शाहजहाँ खातून, सुनीता कुमारी, अनिता आदि ने भाग लिया.कार्यक्रम में डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. इमामुद्दीन, डॉ. निर्मल कुमार चंचल, सत्यम, उमा शंकर चंदन, कुमारी दीपा, सर्वेश सुमन के अलावे छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *