Samastipur

समस्तीपुर में कब्रिस्तान में मिले तीन संदिग्ध जिंदा बम:पहुंची पुलिस 

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र की दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के सुरोल गांव स्थित कब्रिस्तान में बुधवार सुबह तीन संदिग्ध जिंदा बम मिलने की जानकारी सामने आई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बम मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना खानपुर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान में पड़े तीन संदिग्ध बमों को देखकर लोगों को मौके से दूर रहने की अपील की।

मस्जिद के मौलाना ने मजार जाते वक्त देखा

 

दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति डॉ. परवेज आलम ने बताया कि बुधवार सुबह मस्जिद के मौलाना मजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर काले प्लास्टिक में रखी ऐसी वस्तु पर पड़ी, जो दूर से नारियल जैसी दिखाई दे रही थी। इसकी जानकारी उन्होंने उन्हें दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां तीन बम जैसी वस्तुएं पड़ी थीं। इसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

 

इधर, सूचना पर खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए लोगों को संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने को कहा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी सूचना दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये संदिग्ध बम कब्रिस्तान में कैसे पहुंचे और इन्हें वहां किसने रखा।

 

पुलिस ने पड़ताल के लिए एफएसएल टीम को बुलाया

 

खानपुर थाना प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से कब्रिस्तान के पास तीन बम होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्ध जिंदा बम मिले। एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। फिलहाल लोगों को मौके से दूर रहने की अपील की गई है। बम यहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *