दलसिंहसराय के कोनेला स्थित उपकारा का सुरक्षा ऑडिट किया गया
दलसिंहसराय क्षेत्र के कोनेला स्थित उपकारा का वुधवार को पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा ऑडिट किया गया.इस दौरान डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,एसडीओ किशन कुमार,उपकारा अधीक्षक त्रिभुवन सिंह,भवन विभाग के कार्यपालक अभियंता,विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता,जिला अग्निशमन पदाधिकारी की मौजूदगी में उपकारा का सुरक्षा ऑडिट किया गया.
इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था,भवन की स्थिति,विद्युत व्यवस्था एवं अग्निशमन इंतजामों की गहनता से जांच की गई. साथ ही उपकारा के चारदिवारी को 18 फिट से 21 फिट ऊँचा करने कि बात कही गई.