Dalsinghsarai

चोरी-छिनतई के मामलों में 16 पीस जेवरात व बाइक के साथ दो आरोपी व जेवर खरीदने वाला सोनार भी गिरफ्तार

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में चोरी व छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक,सोने का मंगलसूत्र,लॉकेट,कान का फूल समेत 16 पीस जेवरात और एक मोबाइल बरामद किया गया है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम लगातार तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही थी.आरोपित बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था.

इसी दौरान 19 सितंबर को सूचना मिली कि सदरगंज चौक के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया जा रहा है.जिसमें दो बदमाश को पकड़ा है.

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-13 निवासी विमल पोद्दार के पुत्र अनीश कुमार उर्फ बौधा तथा नरहन बस स्टैंड वार्ड-14 निवासी स्व. अर्जुन महतो के पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया.पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अनीश कुमार उर्फ बौधा अपने अन्य साथियों और एक महिला के साथ मिलकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था.उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले से लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले सोनार को भी गिरफ्तार किया गया.उसकी पहचान विभूतिपुर के एकडारा निवासी सुजीत कुमार साह के रूप में हुई है.

 

 

 

पुलिस ने सिंघिया बाजार स्थित उसकी दुकान से विभिन्न कांडों में लूटे गए 16 पीस आभूषण बरामद किया.गिरफ्तार आरोपितों से संबंधित बेगूसराय,विभूतिपुर और दलसिंहसराय थानों में कुल 14 कांड दर्ज हैं. इनमें दलसिंहसराय थाना के कांड संख्या 195, 199, 308, 319, 341, 426 और 483/2026 सहित बेगूसराय के लोहियानगर, मुफस्सिल, खोदावंदपुर व छौड़ाही तथा विभूतिपुर थाना के मामले शामिल हैं। पुलिस इन सभी मामलों में आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष इरशाद आलम समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *