Dalsinghsarai

आर.बी. कॉलेज में एआईएसएफ का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में छात्र हुए शामिल

दलसिंहसराय,ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेश की ओर से सोमवार को आर.बी. कॉलेज,दलसिंहसराय में सदस्यता अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और छात्र हितों के सवालों पर संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सदस्यता अभियान का नेतृत्व कॉलेज इकाई के नेता दुर्गेश कुमार ने किया.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार एवं संयोजक अविनाश कुमार उपस्थित थे.नेताओं ने कहा कि छात्र आज परीक्षा और परिणाम में देरी, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, हॉस्टल की समस्याओं, रोजगार तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं.ऐसे समय में छात्रों को संगठित कर उनके सवालों को मजबूती से उठाना छात्र आंदोलन की प्राथमिकता है.पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज और हॉस्टल में छात्र संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा छात्र हितों से जुड़े सवालों को लेकर लगातार संघर्ष किया जाएगा.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *