Begusarai

गंगा के बढ़ते जलस्तर से मटिहानी के 20 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी

बेगूसराय।गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ का पानी कई सरकारी विद्यालयों के परिसर और भवनों में भी पहुंच गया है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है. वहीं, शिक्षकों को भी विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

20 विद्यालयों में पहुंचा बाढ़ का पानी

प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लाल दियारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर मथार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरगपुर, प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर बलुआही, नव प्राथमिक विद्यालय महेंद्रपुर टोला, प्राथमिक विद्यालय महेंद्रपुर, मध्य विद्यालय बलहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहपुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय छितरौर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रविदास टोला छितरौर, मध्य विद्यालय छितरौर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहमा दियारा, उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा, प्राथमिक विद्यालय सिहमा पथला टोला, मध्य विद्यालय लवहरचक, प्राथमिक विद्यालय आकाशपुर, प्राथमिक विद्यालय रामनगर नया टोला, उच्च विद्यालय महेंद्रपुर, मध्य विद्यालय खोरमपुर चकौर और उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरमपुर चकौर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

 

पठन-पाठन के साथ शिक्षकों की आवाजाही भी प्रभावित

विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है. इसके साथ ही जलजमाव के कारण शिक्षकों के लिए भी विद्यालय तक पहुंचना और वापस लौटना मुश्किल हो गया है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को तत्काल स्थगित करने की प्रक्रिया अपनाई गई है.

 

 

प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों को दूसरे स्कूलों से किया गया टैग

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी ने बताया कि जिन विद्यालयों में गंगा बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, उनके संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उच्च पदाधिकारियों से बातचीत की गई है. इसके बाद ऐसे विद्यालयों को तत्काल समीप के विद्यालयों से टैग कर दिया गया है, ताकि शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग दूसरे विद्यालयों में किया जा सके.

 

प्रधानाध्यापकों के आवेदन पर स्थगित किया गया शैक्षणिक कार्य

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में संबंधित विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य स्थगित किया गया है. साथ ही वहां कार्यरत शिक्षकों को बगल के विद्यालयों में टैग कर दिया गया है. इससे बाढ़ के कारण प्रभावित बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों की ड्यूटी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने का प्रयास किया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *