Samastipur

13 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार:बिथान पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर .बिथान थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह धरहरवा गांव में छापेमारी कर 13 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान धरहरवा निवासी सुशीला देवी, पति दिनेश ताती के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धरहरवा गांव में अवैध रूप से देशी चुलाई शराब रखी गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह महिला के घर पर छापा मारा।तलाशी के दौरान उसके घर से 13 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इसके बाद सुशीला देवी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।उन्होंने यह भी कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *