Samastipur

केएसआर कॉलेज को बचाने के लिए भूख हड़ताल: एक्सप्रेस-वे एलाइनमेंट में कैंपस

समस्तीपुर के सरायरंजन से गुजरने वाले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट में बदलाव का विरोध शुरू हो गया है। नए एलाइनमेंट के कारण केएसआर कॉलेज का फील्ड और कुछ भवन प्रभावित होने की आशंका को लेकर गुरुवार को छात्र संगठन एनएसयूआई के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने भूख हड़ताल शुरू की गई। हालांकि, बाद में प्रशासन ने छात्रों को कलेक्ट्रेट परिसर से हटा दिया। इसके बाद छात्र अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर आंदोलन करने लगे। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि जब तक कॉलेज को बचाने के लिए ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

 

 

भूख हड़ताल कर रहे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि पहले सर्वे के में सरायरंजन बाजार और केएसआर कॉलेज सड़क की जद में नहीं आ रहे थे। नए एलाइनमेंट में 48 से 53 किलोमीटर के बीच सड़क को घुमावदार कर दिया गया है।एलाइनमेंट में बदलाव के कारण अब सरायरंजन बाजार, कंकालीपुर और झगड़ा गांव में करीब 150 घरों के अलावा कई दुकानों के भी प्रभावित होने की आशंका है।

 

बदले हुए एलाइनमेंट के कारण करीब 50 साल पुराने केएसआर महाविद्यालय परिसर के भी दो हिस्सों में बंटने की स्थिति बन गई है। कॉलेज भवन के एक बड़े हिस्से को तोड़ने का प्रस्ताव है। इससे कॉलेज के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो सकता है। वर्तमान में कॉलेज में करीब 1600 विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में भवन के प्रभावित होने पर छात्रों के सामने पढ़ाई जारी रखने की समस्या हो सकती है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी कर घनी आबादी वाले क्षेत्र से सड़क निकाली जा रही है, जिससे सरायरंजन बाजार के सैकड़ों परिवारों के विस्थापित होने की स्थिति बन रही है।कॉलेज और सरायरंजन बाजार को बचाने के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। करीब दस दिन पहले ग्रामीणों ने मुसरीघरारी में सड़क जाम कर विरोध जताया था। वहीं, इस मामले को लेकर 16 अगस्त से समाजसेवी कुणाल कुमार के नेतृत्व में सरायरंजन से पटना तक तीन दिवसीय पदयात्रा भी निकाली गई थी। पदयात्रा के बाद उन्होंने पटना में राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनकी बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *