समस्तीपुर:12 वर्षीय किशोर सिंघिया नहर में डूबा:SDRF टीम तलाश में जुटी,नहाने के दौरान घटना
समस्तीपुर।पटोरी थाना क्षेत्र की उत्तरी धमौन पंचायत के इमलीतर स्थित सिंघिया नहर में गुरुवार को स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। लापता किशोर की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
डूबे हुए किशोर की पहचान उत्तरी धमौन पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी सर्वेश राय के पुत्र निशांत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निशांत चार अन्य लोगों के साथ सिंघिया नहर में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम नाव और अन्य उपकरणों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
