सहायक शिक्षिका मीरा देवी को दी गई भावभीनी विदाई, शिक्षण कार्य की सराहना
दलसिंहसराय,प्राथमिक विद्यालय,दलसिंहसराय में सहायक शिक्षिका मीरा देवी के सेवा निवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने उनके 30 वर्षों के समर्पित सेवा कार्य को याद कर भावभीनी विदाई दी.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि मीरा देवी ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी और बच्चों के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है.
उनकी शिक्षण विधि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी.प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा और विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने मीरा देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.
उन्होंने बताया कि शिक्षिका मीरा ने बच्चों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए जानी जाती थीं.कार्यक्रम का मंच संचालन अंचल मंत्री,प्राथमिक शिक्षक संघ रामानुराग झा ने किया.उन्होंने शिक्षिका मीरा की अनोखी और बच्चों के लिए ग्राह्य शिक्षण विधि की विशेष चर्चा की.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
