Samastipur

समस्तीपुर में पावर सब स्टेशन कर्मी गिरफ्तार:ड्यूटी पर शराब के नशे में कर रहा था हंगामा

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित जाखड़ विद्युत संचालन केंद्र में एक मानव बल कर्मी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने उसे ड्यूटी के दौरान हंगामा करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पष्टि हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, जाखड़ बिजली कार्यालय में तैनात यह कर्मी ड्यूटी के समय अत्यधिक शराब के नशे में था। नशे की हालत में उसने कार्यालय परिसर के भीतर हंगामा करना शुरू कर दिया।जब अन्य सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, तो वह उनसे भी उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। इस हंगामे के कारण बिजली केंद्र का कामकाज प्रभावित हुआ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और बिजली विभाग के अधिकारियों ने तुरंत रोसड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाखड़ विद्युत संचालन केंद्र पर छापेमारी की और मौके से हंगामा कर रहे मानव बल कर्मी को हिरासत में ले लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।