Dalsinghsarai

दलसिंहसराय मे चौथे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी,शहर में निकाला आक्रोश मार्च

दलसिंहसराय,नगर परिषद के सफाई कर्मियों, डेली वेजेज कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही.तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मियों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला जो नगर परिषद कार्यालय से शुरू होते हुए, स्टेशन चौक,गुदड़ी रोड होते हुए मेन बाजार,गाँधी रोड, महावीर चौक होते हुए नगर परिषद में समाप्त हुआ.समापन के बाद एक सभा का आयोजन प्रेम राम, रवि कुमार, सीताराम की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ.जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और शीघ्र समाधान की मांग की. कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के विरोध में नारे लगाए और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की. कर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी बातों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है.उनका कहना था कि जब तक उनकी तीन सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा.

 

 

इधर, सफाई कर्मियों की लगातार हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है.कई इलाकों में कचरे का उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!