दलसिंहसराय शहर में ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.परिजनों के अनुसार, 20 अगस्त की रात करीब 9 बजे किशोरी घर के पास गली में खड़ी थी,तभी नानी गांव के एक युवक ने उसे जबरन खींच लिया और दुष्कर्म कि वारदात को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी किशोरी ने बाद में अपनी मां को दी.इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बाताया की मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है.आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है.